
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बदलाव हमारी कोशिश ट्रस्ट की संस्थापक सुषमा यादव ने बताया कि बदलाव की टीम हर साल बल्लभगढ़ की महिला पुलिस कर्मियों के साथ महिला दिवस मनानी आ रही है।
अब की बार भी बदलाव की टीम ने बल्लभगढ़ स्थित महिला थाने में जाकर सभी महिला पुलिस कर्मियों के साथ महिला दिवस मनाया और सभी महिला पुलिस कर्मियों को उनकी व्यक्तिगत समस्याओं के समाधान और वुमंस हाइजिन को लेकर जागरूक किया। साथ ही सभी महिला कर्मचारियों को सैनिटरी नैपकिन बाँटे।
