
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की यूथ रेड क्रॉस वह रेड रिबन क्लब की इकाइयों के द्वारा लक्ष्य वेलफेयर फाउंडेशन व मैरिंगो क्यूआरजी हॉस्पिटल सेक्टर 16 फरीदाबाद के सहयोग से विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर “कैंसर के निवारक उपाय” विषय पर वार्ता का आयोजन किया गया l वार्ता का विषय “एक युद्ध कैंसर के विरुद्ध” था l
वार्ता के कार्यक्रम अध्यक्ष व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर वार्ता करवाने का मुख्य लक्ष्य कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना है, वार्ता में कुछ कैंसर योद्धाओं से रूबरू कराया ताकि हम उनसे प्रेरणा ले सके कि जीवन में उतार चढाव भी आते हैं इसलिए हमें कभी हार नहीं माननी चाहिए और लड़ना सीखना चाहिए l लक्ष्य फाउंडेशन के द्वारा लक्ष्य अग्रवाल एक उभरता हुआ युवा जो कैंसर जैसे भयानक में भयावह रोग का शिकार हुआ था के चाचा श्री दिनेश मंगला जी ने भावुक होकर बताया की उनका लक्ष्य कैंसर से पीड़ित लोगों की मदद करना है ताकि और किसी का पुत्र या पुत्री कैंसर से अपने प्राण न त्यागे l
वार्ता की मुख्य वक्ता डॉ. निष्ठा गुप्ता ने पीपीटी के माध्यम से बताया कि सर्वाइकल कैंसर सबसे ज्यादा मौतों का कारण है और हर 8 मिनट में इसके कारण एक महिला की मौत हो जाती है उन्होंने इसके कारण ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के लिए टीकाकरण व टीकाकरण के लिए सही उम्र से सभी को अवगत कराया l
डॉ. बालकिशन गुप्ता जी ने “प्रिवेंशन इज द बेस्ट क्यूर” विषय पर अपने विचार रखें व कहा की हमें जब तक जीना है ईमानदारी से जीना है l लक्ष्य ने मरके भी वो कर दिया जो लोग 80 वर्ष जीकर भी नहीं कर पाते l डॉ. सन्नी जैन ने कैंसर से संबंधित भ्रांतियो से सभी को अवगत कराया, और उन्होंने कैंसर को “गलत कोशिका, गलत समय पर व गलत स्थान पर बताया”l
आज ही के दिन महाविद्यालय में हर वर्ष की तरह जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को जर्सियां भी वितरित की गईं l वार्ता में कुशल मंच संचालन महाविद्यालय की इतिहास की प्रवक्ता डॉ. सुप्रिया ढांडा ने किया l यूथ रेड क्रॉस इकाई 1 की काउंसलर श्रीमती पूजा ने सभी का धन्यवाद किया l बच्चों में सामाजिक उद्यमिता एवं जिम्मेदारी की भावना जागृत करने के लिए महाविद्यालय में आज एआरसी (ARC) सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड गुरुग्राम के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किएl इस अवसर पर एआरसी (ARC) सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक श्रीमान अनिल गुप्ता जी, प्राचार्य डॉ.कृष्ण कांत गुप्ता जी एवं महाविद्यालय के अन्य वरिष्ठ प्रवक्ता गण मौजूद रहे I
वार्ता के तत्पश्चात महाविद्यालय प्राचार्य व सभी अतिथियों ने कैंसर जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाई रैली के मुख्य नारे “कैंसर को हराना है देश को बचाना है” व “सभी को जगाएं व कैंसर को हराएं” आदि रहे l इस अवसर पर लक्ष्य के पिता श्री सुनील मंगला उनकी माता जी व परिवार के अन्य सदस्य, महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर डॉ. जयपाल सिंह, श्रीमति कमल टंडन, डॉ. के.एल. कौशिक, डॉ. नरेश कामरा, डॉ. मनोज शुक्ला, डॉ. रामचंद्र, इकाई दो के काउन्सलर श्री सुभाष, श्री लवकेश, रेड रिबन काउन्सलर डॉ. नेहा गोयल व अन्य प्रवक्तागण मौजूद रहे l
