
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सराय ख्वाजा फरीदाबाद मे प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा की अध्यक्षता में विद्यालय की प्रतिभाशाली जेआरसी सदस्य विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय की जे आर सी एवम एस जे ए बी अधिकारी प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां जैसे विद्यालय द्वारा पर्यावरण संरक्षण, तरु यात्रा, जल शक्ति अभियान, रक्तदान, स्काउट्स गाइड्स कार्यक्रम, ईको क्लब के माध्यम से आयोजित की जाने वाली, निबंध, प्रश्नोत्तरी और अन्य सभी प्रतियोगिताओ में प्रतिभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र और छात्राओं को सम्मानित किया गया। इन गतिविधियों के संचालन में प्राध्यापिका गीता, मुक्ता, सोनिया, सुशीला सहित अन्य अध्यापको ने सराहनीय सहयोग किया।
जूनियर रेडक्रॉस, ब्रिगेड अधिकारी व प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि विशेष रूप से प्राध्यापिका मुक्ता, गीता एवम अध्यापक मनोज ने इन बच्चों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्राचार्य मनचन्दा ने बच्चों, अध्यापकों और अभिभावकों का इन सब के संचालन में बढ़ चढ़ कर प्रतिभागिता करने पर आभार व्यक्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि राजकीय विद्यालयों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है । हमें विद्यार्थियों को प्रोत्साहन एवम उत्साहवर्धन और उचित अवसर उपलब्ध करवा के बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ा कर प्रतिभागिता के लिए आगे बढ़ने की आवश्यकता हैं। प्राचार्य मनचंदा ने कहा कि बच्चों का मार्गदर्शन कर के उन्हें आगे बढ़ने और विभिन्न प्रतियोगिताओं, गतिविधियों एवम् विभाग द्वारा आयोजित की जाने वाली एक्टिविटीज में सहभागिता के लिए आत्मविश्वास में वृद्धि करना प्रमुख ध्येय होना चाहिए। विद्यार्थियों को तैयार करने में निश्चित ही समय लगता है तथा निसंदेह इन बच्चों को आगे बढ़ने और सब से अच्छा करने का अवसर मिलता है।
प्राचार्य ने कहा कि हमारे विद्यार्थी भी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और बहुत ही अधिक प्रतिभाशाली हैं। विद्यार्थियों के लिए आवश्यक है कि प्रतिभाओं को सम्मानित कर प्रोत्साहित किया जाए ताकि दूसरों को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। इस अवसर पर विद्यालय में शिक्षेत्तर एक्टिविटीज के क्रियान्वन और संचालन के लिए प्राध्यापिका गीता, मुक्ता, सुशीला, ममता, सरिता, प्रियंका, मोनिका, प्राध्यापिका बबीता और प्राध्यापक जितेंद्र, ललित भारद्वाज, धर्मपाल शास्त्री तथा दिलबाग सिंह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित किया। प्राचार्य रविंद्र कुमार मनचंदा ने सभी छात्र, छात्राओं और अध्यापकों से सदैव लक्ष्यों को निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए कठिन परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया।
