
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
गोष्ठी का शुभारंभ धानुका ग्रुप के चेयरमैन रामगोपाल अग्रवाल एवं हॉर्टिकल्चर विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस.सहरावत ने किया। इस अवसर पर जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक,कृषि एवं किसान कल्याण विभाग अधिकारी आनंद प्रकाश,धानुका ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट अजीत सिंह तोमर,प्रगतिशील किसान क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल,गांव सिहौल के सरपंच प्रतिनिधि बलजीत गहलोत सहित सैकड़ों की संख्या में किसान मौजूद थे। किसान गोष्ठïी में किसानों को फसल उत्पादन की उन्नत प्रणाली के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
किसान परम्परागत खेती को छोडक़र आधुनिक तरीके से खेती करें। कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को जानकारी दी गई कि फसलों का अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए सबसे पहले मिट्टी एवं पानी की जांच करवाऐं। इसके उपरांत उन्नत किस्म के बीजों का प्रयोग करें। कृषि वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार फसलों में आने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए कीटनाशकों का प्रयोग करें। किसान गोष्ठी में किसानों को फसल उत्पादन हेतु किन किन उर्वरकों का प्रयोग करें के बारे में जानकारी दी गई। हॉर्टिकल्चर विभाग हरियाणा के पूर्व निदेशक डॉ. बी.एस.सहरावत ने कहा कि धानुका ग्रुप द्वारा पलवल जिले के गांव सिहौल को गोद लिया गया है। इसके साथ ही आसपास के करीब 10 गांवों के किसानों को खरीफ की फसलों में उन्नत उत्पादन के बारे में जागरूक किया जाएगा।
किसानों को फसलों में होने वाली बीमारियों के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसान गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय को बढ़ाना है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि किसानों की आमदनी को दोगुना किया जाए। इसके लिए धानुका ग्रुप के द्वारा किसानों को जागरूक किया जा रहा है। किसानों को फसल चक्र के बारे में जानकारी दी गई है कि किसान फसल चक्र बनाकर सरसों,मक्का और मूंग की खेती करें। धानुका ग्रुप के वैज्ञानिक एवं एक्सपर्ट द्वारा गांवों में शिविर लगाकर किसानों को जागरूक किया जाएगा। किसानों को डेमो दिखाकर कृषि की आधुनिक प्रणाली के बारे में जानकारी दी जाएगी। किसान प्रैक्टिकल के माध्यम से ज्ञान अर्जित कर अपनी फसल की पैदावार को बढ़ा सकते है। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को पूरा किया जाएगा। किसानों को प्रशिक्षण प्राप्त कर खरीफ की फसलों में दस से पंद्रह प्रतिशत वृद्धि करेंगें। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. अब्दुल रज्जाक ने किसानों को बागवानी विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए कहा कि किसान बागवानी विभाग की योजनाओं का लाभ अवश्य उठाऐं। उन्होंने कहा कि किसानों को फल,फूल व सब्जियों की खेती करने पर अनुदान दिया जा रहा है।
बागवानी की फसलें नकदी फसलों में आती है किसान बागवानी की खेती करें।धानुका ग्रुप के वाइस प्रेजिडेंट अजीत सिंह तोमर ने किसानों को जागरूक करते हुए कहा कि धानुका अपने हर्बिसाइड, कीटनाशक, कवकनाशी और प्लांट ग्रोथ रेगुलेटर (पीजीआर) ब्रांडों के पोर्टफोलियो के तहत कृषि रसायन समाधानों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदान करता है जो किसानों के खेत में कीटों और बीमारी की व्यापक समस्याओं को नियंत्रित करता है। वैज्ञानिकों द्वारा जो रिसर्च की जाती है उस ज्ञान को देश भर के किसानों तक पहुंचाया जा रहा है ताकि किसान फसलों के उत्पादन को बढ़ा सके। प्रगतिशील किसान क्लब के अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल ने कहा कि धानुका ग्रुप द्वारा किसानों को कृषि संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है। किसानों को फसल विविधीकरण के बारे में बताया गया है।
किसान फसल चक्र को अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ा सकते है। उन्होंने कहा कि किसान परम्परागत खेती को छोडक़र आधुनिक तरीके से खेती करें। गांव सिहौल के सरपंच के प्रतिनिधि बलजीत गहलोत ने कहा कि धानुका केंद्र के माध्यम से किसानों को उन्नत खेती में फसलों की किस्मों और भूमि के चयन के बारे में जानकारी दी गई। उन्होनें पलवल जिले के किसानों से अपील करते हुए कहा कि किसान इस केंद्र का अधिक से अधिक लाभ उठाऐं और परम्परागत खेती को छोडक़र उन्नत खेती करें।







