
नेब हरियाणा शाखा फरीदाबाद में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले दृष्टि बाधित छात्र व छात्राओं ने मिलकर भारत का 73वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूम धाम से मनाया। इस अवसर पर राष्ट्र सम्मान में विद्यार्थियों द्वारा गायन किया तथा गणतंत्र दिवस के ऊपर वक्तव्य भी दिया। 73वें गणतंत्र दिवस को महत्व प्रदान करने एवं देश को सम्मान हेतु ध्वज फहराने आयकर राजपत्रित अधिकारी उत्तर व पश्चिम संगठन क महासचिव जितेन्द्र गुप्रा ठीक समय पर अपने अन्य अयकर अधिकारियों एवं मित्रों के साथ पहुँचकर ध्वज फहराया एवं सबने मिलकर राष्ट्र गान से ध्वज को नमन किया। मुख्य अतिथि गुप्रा जी ने गणतंत्र दिवस कि महत्वता बताते हुए देश आजादी में शहीद हुए भारत माता के सपूतों को व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी तो याद किया। उन्होंने नेब अध्यक्ष सी.ए. अजीत सिंह पटवा को यह अवसर प्रदान करने का आभार व्यक्त किया एवं सहयोग का आश्वासन दिया।
इससे पूर्व सभी अतिथियों के व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के नेब परिसर में पहुँचने पर नेब के अध्यक्ष पटवा ने अगवानी की व उद्बोधन द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया। नेब के महासचिव हेम सिंह यादव ने नेब की गतिविधियों की जानकारी दी।
कार्य समापन में नेब के उपाध्यक्ष एस.एन. त्यागी ने मुख्य अतिथि, आयकर अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रैस रिपोर्टर, स्टाफ व बच्चों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर आयकर अधिकारी श्री जितेन्द्र गुप्रा जी व रजत भारद्वाज जी, संदीप यादव (OS) राधेश्याम शर्मा (ITO) जितेन्द्र कुमार गुप्ता (ITO) राम अवतार शर्मा (ITO) अमरजीत सिंह (ITI Inspector) सुन्दर सिंह, रजत भारद्वाज (ITO) , ऋषि (ITO) राजेंद्र (ITO), राजवंत सिंह (AD), सरदार अमरजीत सिंह जी, मोहित अग्रवाल, समाज सेवी उमेश अरोड़ा, मैडम एकता रमन, प्रताप जी, अनीश वशिष्ठ, नेब उपाध्यक्ष एस.एन. त्यागी, जी सी सदस्य रघुवीर यादव, मनोज यादव, मनोज कादियान, सुखवीर, वीनू माथुर, प्रेमलता पटवा,मधु, जिनी, सोनम, अनुपम, मैत्री, मोदी, जिग्यांश, उषा गाँधी, आदि ने उपस्थित रहकर राष्ट्र ध्वज को नमन किया व देश को सम्मान दिया।
