
फरीदाबाद ,जनतंत्र टुडे / सामाजिक संगठन मिशन जागृति ने अपनी सेवा यात्रा के 18 वर्ष पूरे होने का उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर फरीदाबाद महानगर के महामंत्री एवं संस्था के संस्थापक सदस्य कविंदर चौधरी ने सभी वालंटियर्स और पदाधिकारियों के साथ मिलकर केक काटा और संगठन की अब तक की उपलब्धियों को साझा किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कविंदर चौधरी ने कहा, “भगवान किसी किसी को ही अवसर देते हैं दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने का और उनकी मदद करने का। जो इस अवसर को समझता है, वही सच्चा स्वयंसेवक होता है।”
इस मौके पर संगठन के सलाहकार धर्मेंद्र फागना ने कहा कि जब कोई व्यक्ति निस्वार्थ भाव से जरूरतमंद की सहायता करता है, तो ईश्वर स्वयं उसकी मदद करता है। उन्होंने मिशन जागृति की 18 वर्षों की सेवाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि संस्था ने अब तक बच्चों को शिक्षा देने, महिलाओं और बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने, बुक बैंक और लाइब्रेरी चलाने, फ्री एम्बुलेंस सेवा देने और प्रदेश की सबसे बड़ी चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित करने जैसे कई सराहनीय कार्य किए हैं। अब संस्था ने वृद्ध आश्रम भी शुरू किया है।
संस्थापक प्रवेश मलिक ने बताया कि आज मिशन जागृति न केवल हरियाणा प्रदेश में, बल्कि झारखंड और अमृतसर में भी अपनी पाठशालाएं और आत्मनिर्भर कौशल विकास केंद्र सफलतापूर्वक चला रही है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष महेश आर्य, सचिव संतोष अरोड़ा एवं अशोक भटेजा, पूर्व महिला अध्यक्ष लता सिंगला, वर्तमान महिला अध्यक्ष भावना चौधरी, यूथ क्लब अध्यक्ष शिवानंद राय, जिला महासचिव दिनेश राघव, जिला सचिव गुरनाम रितेश अरोड़ा जिला सचिव गुरमीत सिंह, यूथ क्लब सचिव सिमरन जिला सीनियर सिटीजन यूथ क्लब के अध्यक्ष सतीश टंडन सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।
