
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
राष्ट्रवाद के प्रणेता, सुशासन के संवाहक एवं भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को श्रद्धापूर्वक मनाया गया । इस अवसर पर निशुल्क नेत्र जांच शिविर , निशुल्क आंखों की दवाई एवं निशुल्क चश्मा वितरित किया गया ।

नेत्र जांच शिविर में 150 से अधिक लोगों की नेत्र जांच की गई ।कार्यक्रम का आयोजन फरीदाबाद विधानसभा मीडिया प्रभारी भाजपा नरेंद्र जैन द्वारा किया गया । नरेंद्र जैन ने बताया कि हर वर्ष श्री अटल बिहारी वाजपेई जी का जन्म दिवस सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाता है तत्पश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मोदी जी की मन की बात सुनी ।कार्यक्रम में नवीन माहौर, छोटेलाल ,जीवन , पंडित विनय पांडे , ब्रह्मानंद शर्मा, शोभित शर्मा एवं अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे ।







