
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / बिजली निगम नहरपार एरिये की खेड़ी कलां दफ्तर के प्राँगण में हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के बैनरतले कर्मचारियों का चल रहा धरना प्रदर्शन आज निगम अधिकारियों की नाकामी, तानाशाही और उनके अड़ियल रविये के चलते दूसरे दिन में प्रवेश कर गया । प्रदर्शन की अध्यक्षता एवम अगुआई सबडिवीजन के प्रधान परवीन नागर ने की ।
विरोध प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों को संबोधित करते हुए ग्रेटर फरीदाबाद यूनिट के प्रधान सुनील चौहान ने कड़े शब्दों कहा है कि कितने शर्म की बात है कि नहरपार ग्रेटर फरीदाबाद बिजली निगम के खेड़ी कलां और मवई दो बड़े दफ्तर जिनमे तकरीबन 50 हजार से ज्यादा उपभोक्ता आते हैं किन्तु फरीदाबाद अधिकारियों की लापरवाही के चलते आज दूसरे दिन भी कामकाज ठप्प कर कर्मचारी मजबूरन अपने धरने प्रदर्शन पर हैं । लेकिन दोनों एसडीओ की तो छोड़ो बिजली निगम का कोई भी एक उच्च अधिकारी इन बिजली कर्मचारियों की जायज माँगों के बारे में ठीक से सुध लेने नही पहुँचा है । उनका कहना है कि कर्मचारियों को कोई शौक नही होता कि वो धरना दें या प्रदर्शन करें लेकिन जब बिजली निगम के अधिकारी उनकी माँगों को अनसुना कर देते हैं तो कर्मचारियों को मजबूरन यह विरोध प्रदर्शन का रास्ता अख्तियार करना पड़ता है । जिसकी वजह से आमजन को परेशान झेलनी पड़ जाती है ।
कर्मचारियों का साफ कहना है कि यदि समय रहते अधिकारी नही चेते तथा उनके संघर्ष की और परीक्षा ली गयी तो इसके लिए भी वह पूरी तरह से तैयार हैं और इंसाफ की जायज लड़ाई में वह पीछे नही हटेंगे । प्रदर्शन में भारी संख्याबल के साथ सोनू, सूर्यप्रकाश, योगेंदर रावत, मान महेन्दर, शुभम, सचिन, रामबीर, उदयवीर, अशरफ, योगेश, प्रमोद, अंशुल, संदीप, शैलेन्द्र, भगीरथ, नरेश, रामपाल आदि कर्मचारी प्रदर्शनरत रहे ।
