
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / सेक्टर 8 स्थित डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र ने 16 अक्टूबर को District Tax Bar Association के साथ मिलकर Bar Room, GST Bhawan, Sector 12 में मुफ्त जांच शिविर का आयोजन किया। जिसमें 115 लोगों ने अपनी जांच कराई।
इस शिविर में बीपी, शुगर, जर्नल परामर्श और मुफ्त आंखों की जांच कराई जिसमें कई लोगों को पता चला कि उनकी आंखों में कुछ कमी है। इसके अलावा लोगों को कई बीमारियों को लेकर जागरूक भी किया। इस शिविर का उद्देश्य लोगों को अपनी सेहत के प्रति जागरूक करना था
इस शिविर के दौरान जिला टैक्स बार एसोसिएशन फरीदाबाद के एस के भारद्वाज प्रधान,राजेंद्र गोयल महासचिव,सतेंद्र यादव कोषाध्यक्ष,गौरव अरोड़ा, संयुक्त सचिव, हरीश गर्ग लाइब्रेरियन, आशीष सिंगला कार्यकारिणी सदस्य, एस एस धनवंतरी कार्यकारिणी सदस्य,बलबीर सिंह पूर्व प्रधान, डी आर चौधरी पूर्व प्रधान
संजय कुमार डिंडे पूर्व प्रधान मौके पर मौजूद रहे।
ऐसे कैंप डॉक्टर सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र आयोजित करता रहता है जिससे कि लोग अपनी सेहत के प्रति जागरूक रहे और इन कैंपों में अगर कोई बीमारी उनके शरीर में उत्पन्न हो रही है तो उसके बारे में भी उन्हें पता चला रहे।
