
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच डी सी बाल भवन क्रिकेट अकादमी और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे डी सी बाल भवन क्रिकेट अकादमी ने हरियाणा क्रिकेट अकादमी को 4 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। हरियाणा क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन का लक्ष्य दिया ।
हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए जसमीत नैन ने 62 गेंदों पर 5 चौको और 9 छक्को की मदद से 100 रन विनय कुमार ने 24 गेंदों पर 3 चौको और 3 छक्कों की मदद से 40 रन अभी ने 44 गेंदों पर 2 चौको की मदद से 33 रन बनाए। डी सी बाल भवन क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कृषार्थ अवाना ने 6 ओवर में 45 रन देकर 2 विकेट अक्षु बाजवा, कार्तिक, अभिनव रावत और विवान जिंदल ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए डी सी बाल भवन क्रिकेट अकादमी ने 23.4 ओवर में 6 विकेट खोकर 237 रन बनाकर जीत हासिल की।
डी सी बाल भवन क्रिकेट अकादमी की ओर से अक्षु बाजवा ने 27 गेंदों पर 1 चौके और 13 छक्कों की मदद से 90 रन, करण गर्ग ने 29 गेंदों पर 5 चौको और 2 छक्को की मदद से 44 रन अमन ने 38 गेंदों पर 5 चौको और एक छक्के की मदद से 40 रन बनाए। हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से निर्भय डागर और शुभम तिवारी ने 2/2 विकेट गहलोत व लव बुधवार ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच अक्षु बाजवा और फाइटर ऑफ द मैच जसमीत नैन को घोषित किया गया।
