
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय के एलुमनाई सुनील मुंशी ने अपनी किताब ‘छुपन छुपाई’ की प्रति कार्यकारी प्राचार्या डॉ. अर्चना भाटिया को भेंट की | ‘छुपन छुपाई’ एक प्रेरक व मनोरंजक कहानी संग्रह है जिसमें बाल केंद्रित दस अलग-अलग कहानियां दी गई हैं |
सुनील मुंशी महाविद्यालय के बी.कॉम विभाग में सत्र 2004 में अध्ययनरत रहा | प्राचार्या ने बताया कि सुनील मुंशी मेधावी होने के साथ-साथ काफी रचनात्मक भी रहा | एक शिक्षक के तौर पर मुझे बहुत खुशी अनुभव होती है जब महाविद्यालय से पढ़ा हुआ छात्र एक मुकाम हासिल करता है और यह वही क्षण है | प्राचार्य महोदया ने भी अपनी चर्चित पुस्तक ‘वह आसमां मुझे दो’ की प्रति छात्र को भेंट की |
