
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / नई दिल्लीः – पूर्वी दिल्ली के कड़कड़डूमा स्थित सीबीडी ग्राउंड में जैन युवा क्लब द्वारा जैन मेला- 2025 में आज लोगों की काफी भीड़ देखी गई, जिसमें काफी विदेशी पर्यटक भी शामिल थे। लोग विभिन्न स्टाॅलों पर खरीदारी करते दिखे, जैन मेला देखने के लिए कई जगहों से लोग आ रहे हैं। आज भजन सम्राट रुपेश जैन व अहिंसा जैन द्वारा प्रस्तुत भजनों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। दोनों भजन सम्राट जैसे ही स्टेज पर आए जोरदार तालियों से उपस्थित लोगों ने उनका स्वागत किया। आज की शाम जैन भजन सम्राट रुपेश जैन व अहिंसा जैन के नाम रही।
जैने मेले में अपनी प्रस्तुति देने आए रुपेश जैन ने अपने भजनों की प्रस्तुति से माहौल को संगीतमय बना दिया। उन्होंने अपना प्रसिद्ध भजन 84 लाख मंत्रों का जो सरताज है…… हमें तेरे पेरो के निशान मिल गए है…..जैसे भजन गाकर मेला ग्राउंड में उपस्थित लोगों को झूमने पर विवश कर दिया। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सतीश जैन माटा, संयोजक गौरव जैन, मेला मंत्री दीपक जैन व कोषाध्यक्ष राहुल जैन सहित क्लब के कई गणमान्य लोग स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया।
संस्था के संयोजक गौरव जैन ने बताया कि मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए है। सुरक्षा में प्राइवेट वालंटियर, सीसीटीवी कैमरा के साथ सुरक्षा के इंतजाम है। इसमें 50 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं और मेले में हर प्रकार के झूले है, जो कि बच्चों के लिए आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। जैन मेले में सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी।
