
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / सैक्टर 21बी स्थित जीवा पब्लिक स्कूल में अध्यापक दिवस परंपरागत एवं शिक्षा
प्रद ढंग से मनाया गया। छात्रों ने अपने सभी अध्यापकों को सम्मानित किया व सबका तिलक एवं फूलों से
स्वागत किया। विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया, जिसमें डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद
किया गया, क्योंकि उन्ही के जन्मदिवस के अवसर पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर छात्रों ने
भी अपनी प्रस्तुति दी। ग्यारहवीं कक्षा के छात्र हर्षित ने एक सुंदर गीत प्रस्तुत किया, दसवीं कक्षा की दीविजा
ने कविता प्रस्तुत की, छात्राओं ने नृत्य प्रस्तुत किया।
प्राइमरी कक्षा के छात्रों ने भी बड़े ही सुंदर ढंग से शिक्षक दिवस के अवसर पर एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।
बच्चों ने गीत एवं नृत्य दोनों प्रस्तुत किए बच्चों ने लघु नाटिका के माध्यम से अध्यपकों के परिश्रम के प्रत्येक
पक्ष के विषय में बताया। छात्रों ने अपने लक्ष्य भी बताए व उनको पूर्ण करने के लिए अपने अपने तरीके भी
बताए। बारहवीं कक्षा के छात्र अध्यापक बने और उन्होंने बहुत सुंदर ढंग बच्चों को क्रियाकलापों के माध्यम से
बच्चों को पढ़ाया।
अध्यापकों ने भी इस दिन बड़े सुंदर प्रस्तुति दी, विद्यालय में अध्यापिकाओं ने स्वरचित कविता प्रस्तुत किए,
गीत सुनाए, नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर विद्यालय के “लिडर ऑफ स्ट्रैटेजिक प्रोजेक्ट एट जीवा लर्निंग” श्री जयवीर सिंह जी ने
अध्यापकों को विशेष सत्र के माध्यम से अनेक आवश्यक एवं कुशल अध्यापन के विषय में जानकारी दी
उन्होने आज के परिदृश्य में अध्यापकों को नवीन पद्धति एवं कौशल के विषय में भी जानकारी दी।
इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष श्री ऋषिपाल चौहान एवं उपाध्यक्षा श्रीमती चंद्रलता चौहान ने भी सभी
अध्यापकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी एवं सबके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, श्री ऋषिपाल चौहान
ने कहा कि गुरु राष्ट्र का निर्माण करते हैं, वे छात्रों को समझाते हैं कि उन्हें जीवन में क्या करना है। इसलिए
अध्यापकों को आदर्श रूप अपनाना चाहिए और अपने जीवन में सत्य एवं कर्मठता को अपनाना चाहिए एवं
अपने छात्रों को भी सदमार्ग पर चलना सिखाना चाहिए।
विद्यालय की एकेडमिक एंड एक्सिलेंस हेड श्रीमती मुक्ता सचदेव एवं प्रमुख संयोजिका सुश्री मिनी जोसेफ ने
भी सबको शुभकामनाएँ दी।
