
फरीदाबाद जनतंत्र टुडे / जन कल्याण समिति फरीदाबाद के प्रतिनिधि मंडल ने जिला उद्योग केन्द्र एवं जिला रजिस्ट्रार ऑफ सोसाइटीज फरीदाबाद के संयुक्त निदेशक सचिन कुमार उनके कार्यालय में भेंट की। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने सचिन कुमार द्वारा समाज के हित में किए जा रहे सराहनीय कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने हरियाणा रजिस्ट्रेशन एण्ड रेगुलेशन ऑफ सोसाइटी एक्ट के तहत उनकी प्रतिबद्धता और कार्यों पर संतोष व्यक्त किया।
प्रतिनिधि मंडल ने सचिन को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की। समिति ने उनके नेतृत्व और समाज के प्रति उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके भविष्य में निरंतर सफलता की आशा व्यक्त की। इस अवसर पर जन कल्याण समिति के प्रधान सोमनाथ ग्रोवर, महासचिव पंकज ग्रोवर, संस्थापक सदस्य एवं अधिवक्ता टी. एस शेखावत, वरिष्ठ सदस्य एवं अधिवक्ता बसंत विरमानी, भगवान सिंह, समिति के मुख्य कानूनी सलाहकार एडवोकेट संदीप सेठी और समिति के कानूनी सलाहकार अधिवक्ता सुनील शर्मा सहित अन्य सदस्यगण उपस्थित थे।
जन कल्याण समिति अपने निरंतर प्रयासों से समाज में सामुदायिक सेवा और जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के प्रति प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करती रहेगी।
