
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लबगढ़ के यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तरह गोद लिए गांव चंदावली में कॉलेज चेयरमैन श्री देवेंद्र गुप्ता जी एवम प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता जी के कुशल दिशा–निर्देशन में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का आगाज किया गया l महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक के आदेशानुसार वृक्षारोपण अभियान के तहत संबंधित कॉलेजों के सहयोग से इस शैक्षणिक सत्र में एक लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
अग्रवाल महाविधालय ने भी इस अभियान का आगाज किया l इसके अंतर्गत यूनिवर्सिटी आउटरीच इंचार्ज सुभाष कैलोरिया के नेतृत्व में कॉलेज वालंटियर्स ने थाना सदर आईएमटी चंदवाली के प्रांगण में पौधारोपण किया। विदित है कि भारत के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर संपूर्ण राष्ट्र वृक्षारोपण महोत्सव मना रहा है।
इस अवसर पर विनोद पीएसआई, अक्षय पीएसआई, रविंद्र, राजकुमार, ऋषि, योगेश, प्रवीण पम्मी, कीर्तिका, रोहित, तरुण, ललित, अमर चकमा सहित पुलिस स्टाफकर्मी मौजूद रहे।
