
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 3rd रविन्द्र फागना मिक्स कॉरपोरेट डे कप 2024-25 रविंद्र फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया और यह मैच मूनलाइट पैंथर क्रिकेट क्लब और टीम गेम चेंजर्स Xl के बीच खेला गया। सेमी फाइनल मैच में टीम गेम चेंजर्स ने मूनलाइट पैंथर को 4 विकेट से हराया फ़ाइनल मैच में प्रवेश किया
यह मैच 20 ओवर का था और मूनलाइट पैंथर ने पहले टॉस जीत कर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मूनलाइट पैंथर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन का लक्ष्य दिया। मूनलाइट पैंथर की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए रजत सरधाना ने 22 गेंदों पर 5 चौको और 3 छक्कों की मदद से 49 रन, करण अत्री ने 26 गेंदों पर 2 चौको और 4 छक्के की मदद से 43 रन बनाए। टीम गेम चेंजर्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमित बवेजा ने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट ओर हनी ने 3 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट ओर करण भाटिया, तरुण मेंदीरत्ता और अंकित चौधरी ने 1–1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम गेम चेंजर्स ने 19.4 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर जीत हासिल की। टीम गेम चेंजर्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सतनाम सिंह ने 29 गेंद पर 6 चौकों और 5 छक्के की मदद से 66 रन बनाए और जतिन ने 52 गेंद पर 8 चौक और 1 छक्के की मदद से 61 रन बनाए। मूनलाइट पैंथर की ओर गेंदबाजी करते हुए विकास पाल ने 4 ओवर में 27 रन देकर 2 विकेट, पीयूष छपराना, मनीष रंगीला और विवेक सिंह ने 1–1 विकेट लिया।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच सतनाम सिंह को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच रजत सरधाना को घोषित किया।
