
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच गुलाब क्रिकेट अकैडमी और शिव नादर स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच में गुलाब क्रिकेट अकैडमी ने शिव नादर स्पोर्ट्स को 97 रन से शिकस्त दी। इस मौके पर बीसीसीआई कोच श्री धर्मेंद्र फागना जी ने बताया यह मैच 40 ओवर का था और गुलाब क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
गुलाब क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 247 रन का लक्ष्य रखा। गुलाब क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए प्रांशु ने 63 गेंदों पर 7 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 61 रन, तन्मय ढींगरा ने 61 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 52 रन, अरिन बघेल ने 44 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 32 रन का योगदान दिया। शिव नादर स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए ह्रियंस ने 6 ओवर 34 रन देकर 3विकेट , अंशुल ने 8 ओवर में 48 रन देकर 3 विकेट, अभिषेक और गुरतेज ने 1/1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए शिव नादर स्पोर्ट्स 37.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 150 रन बनाकर ढेर हो गई। शिव नादर स्पोर्ट्स की ओर से की ओर से अंशुल भाटी ने 62 गेंदों पर 9 चौको की मदद से 49 रन बनाए ओर तनिश चावला ने 38 गेंदों पर 6चौकों की मदद से 32 रन का योगदान दिया। गुलाब क्रिकेट अकैडमी की ओर से तन्मय,धर्मेंद्र,दिव्यांश, कनव सभी ने 2/2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच तन्मय ढींगरा को घोषित किया गया।
