
दिल्ली ,जनतंत्र टुडे/ दिल्ली के रोहिणी स्थित जापानी पार्क के लाॅन न.1 शिवा टेंट एंड डेकोरेटर जापानी पार्क में श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति द्वारा आयोजित अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 का आज गीता आर्ट्स ऑफ ग्रुप आर्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्रीकृश्ण चरित्र के मंचन के साथ शुरुआत हुई, इस प्रस्तुति के बाद बालीवुड कलाकार मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा प्रस्तुत शिव शक्ति तप त्याग तांडव मंचन ने पंडाल में उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम के शुभारंभ मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन हरीश शर्मा, वाइस चेयरमैन संजय मित्तल, चेयरमैन कंट्रोल बोर्ड जय किशन बंसल, अध्यक्ष कंट्रोल बोर्ड राजेश जैन, प्रेसिडेंट अमित गोयल, वाइस प्रेसिडेंट संजय गुप्ता, महामंत्री अरविंद गोयल, कोषाध्यक्ष सीए नितेश गोयल सहित समिति के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।
अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 में आज गीता ग्रुप आॅफ आर्ट के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत श्री कृष्ण चरित्र का मंचन एक सांस्कृतिक कार्यक्रम था, जो भगवान कृष्ण के जीवन व शिक्षाओं को कलात्मक रुप से प्रस्तुत करता है। नृत्य, संगीत व नाटक के माध्यम से कृष्ण के विभिन्न पहलुओं जैसे बाल लीला, गीता उपदेश व महाभारत युद्ध में उनकी भूमिका को दर्शाया गया था। यह मंचन दर्शकों को कृष्ण के जीवन व दर्शन से परिचित कराता है, वहीं बालीवुड कलाकार मीनाक्षी शेषाद्रि द्वारा प्रस्तुत शिव शक्ति तप त्याग तांडव मंचन के अवसर पर पहली बार मां पार्वती के दिव्य रुप में सजीव थी, बाॅलीवुड अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्री, जिनका कला व नृत्य में योगदान अतुलनीय रहा है। इस मंचन ने न केवल शिव व शक्ति की महान कथा को जीवंत किया, बल्कि दर्शकों को एक आध्यात्मिक यात्रा पर ले गई, भाव, राग, ताल व नृत्य के माध्यम से। षिव षक्ति मंचन ने प्रेम, कर्तव्य व बलिदान की अपनी महागाथा से दर्षकों का दिल जीत लिया। समिति चेयरमैन हरीश शर्मा व सदस्यों ने बालीवुड कलाकार मीनाक्षी शेषाद्रि को स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के चेयरमैन हरीश शर्मा ने बताया कि जापानी पार्क के लाॅन न.1 के बाहर सैकड़ों गाडियों के पार्किग की व्यवस्था की गई है। हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था भी है, लाॅन में जगह जगह एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है, जिससे लोग कार्यक्रम भरपूर आनंद उठा रहे हैं।
श्री श्री खाटू श्याम सेवा समिति के प्रेसिडेंट अमित गोयल ने बताया कि अष्टम श्री कृष्ण जन्माष्टमी नंदोत्सव 2025 के तीसरे दिन नानी बाई का मायरा एवं ऑपरेशन सिंदूर नाटक का मंचन, चैथे दिन मशहूर भजन सम्राट कन्हैया मित्तल की प्रस्तुति, पांचवे दिन साध्वी पूर्णिमा दीदी के भजनों की प्रस्तुति, इसके साथ ही पूजा आनंद, नरेश नरसी व ज्ञानेन्द्र ज्ञानी की प्रस्तुति तथा अंतिम दिन कवि सम्मेलन व सिंगर गजेन्द्र फोगाट द्वारा कल्चर प्रोग्राम सहित कई अन्य कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें खाने के लगभग कई स्टॉल भी लगाए गए है।
