
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / 25th रविंदर फागना सिल्वर जुबली कैश प्राइज मिक्स कॉरपोरेट कप टूर्नामेंट 2024–25, रविंदर फागना क्रिकेट ग्राउंड भूमि पाली फरीदाबाद पर खेला गया। और यह मैच क्लासिक क्रिकेट क्लब ओर क्रेज़ी क्रिकेट क्लब(पहलादपुर) के बीच खेला गया। इस मैच में क्लासिक क्रिकेट क्लब ने क्रेज़ी क्रिकेट क्लब (पहलादपुर) को 83 रन से हराया।
यह मैच 20 ओवर का था और क्रेज़ी क्रिकेट क्लब(पहलादपुर) ने पहले टॉस जीत कर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 230 रन का लक्ष्य दिया। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से पहले बल्लेबाजी करते हुए सन्नी ने 23 गेंदों में 7 चौके, 4 छक्के की मदद से 61 रन, कृष्णा भडाना ने 31 गेंदों में 2 चौके, 5 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। क्रेज़ी क्रिकेट क्लब(पहलादपुर) की ओर से गेंदबाजी करते हुए सचिन अहलूवालिया ने 4 ओवर में 49 रन देकर 2 विकेट, श्री चन्द ने 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम क्रेज़ी क्रिकेट क्लब(पहलादपुर) ने 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाकर हार का सामना करना पड़ा। क्रेज़ी क्रिकेट क्लब(पहलादपुर) की ओर से बल्लेबाजी करते हुए हिमांशु ने 34 गेंदों पर 6 चौके की मदद से 44 रन, विवेक कुमार ने 19 गेंदों में 3 चौके की मदद से 21 रन बनाए। क्लासिक क्रिकेट क्लब की ओर से गेंदबाजी करते हुए
नीरज ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट, शिवा ने 4 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट, आशीष रावत और अमित ने 2–2 विकेट लिये।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच कृष्णा भडाना को घोषित किया गया और फाइटर ऑफ द मैच सचिन को घोषित किया गया।
