
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच क्रोयर क्रिकेट अकैडमी और युग क्रिकेट अकैडमी के बीच खेला गया। इस मैच में क्रोयर क्रिकेट अकैडमी ने युग क्रिकेट एकेडमी को 7 रन से शिकस्त दी। यह मैच 40 ओवर का था और क्रोयर क्रिकेट अकैडमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। क्रोयर क्रिकेट अकैडमी ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर मात्र 212 रन का लक्ष्य दिया ।
क्रोयर क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए गर्व ने 57 गेंदों पर 12 चौकों की मदद से 62 रन, रुद्र ने 49 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 29 रन और अभिषेक ने 29 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 24 रन बनाए। युग क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए सूर्यांश ने 8 ओवर में 1 मैडेन 27 रन देकर 2 विकेट हासिल किये। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए युग क्रिकेट अकैडमी ने 34.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाकर ढेर हो गई। युग क्रिकेट एकेडमी की ओर से चिराग 80 गेंदों पर 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सार्वाधिक 111 रन बनाए।
क्रोयर क्रिकेट एकेडमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए रुद्र अत्री ने 8 ओवर 1 मैडेन 29 रन देकर 3 विकेट, शौर्य ने 5 ओवर 24 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। इस मैच का मैन ऑफ द मैच रुद्र अत्री को घोषित किया गया।
