
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का बल्लभगढ़ में शहीद राजा नाहर सिंह जी की प्रतिमा लगाने के लिए सरकार से अनुमति दिलवाने पर भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ ने आभार प्रकट किया।
इस मौके पर जाट समाज के नेताओं ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शहीद राजा नाहर सिंह जी की प्रतिमा बल्लभगढ़ राजा नाहर सिंह महल में लगाए जाने की अनुमति सरकार से दिलवाई है। जिसके लिए वे कैबिनेट मंत्री श्री मूलचंद शर्मा जी का धन्यवाद करने आए है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा रानी की छतरी में करीब ₹2 करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से जीर्णोद्धार कार्य करवाया है। इसलिए आज भारतीय जाट समाज बल्लभगढ़ परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा का आभार प्रकट करने उनके कार्यालय पहुंचा है।
इस मौके पर संस्था के महासचिव उदयवीर सिंह गिल ने बताया कि बल्लभगढ़ में प्रदेश के परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने राजा नाहर सिंह से जुड़े अभूतपूर्व कार्य कराए हैं। ताकि आने वाली पीढ़ी शहीद राजा नाहर सिंह जी के इतिहास को याद रख सके। उन्होंने कहा कि नए साल में शहीद राजा नाहर सिंह जी की प्रतिमा लगाने के भी मंत्री श्री शर्मा से विचार विमर्श किया ।
इस मौके पर रिछपाल लांबा,हरनाम सिंह, युधिष्ठिर बेनीवाल, लखन बेनीवाल, ईश्वर सिंह, रहीश पाल श्योराण, अमर सिंह काली नमन, हरनाम सिंह बीसला, संदीप चौधरी, महेश गोयल,रविंद्र मलिक सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।
तत्पश्चात प्रदेश के माननीय परिवहन मंत्री श्री मूलचंद शर्मा ने आज सेक्टर 3 हुड्डा मार्केट में करीब एक करोड रुपए की लागत से लगाई जाने वाली इंटरलॉकिंग टाइल के कार्य का शुभारंभ किया।
