
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
शिविर की शुरूआत प्रतिदिन योग से हुई। प्रबंध निदेशक श्री आनंद मेहता, सेल्फ फाइनेंस की निदेशक सुश्री शुभ मेहता और प्रिंसिपल डॉ. मंजू दुआ ने हमारे शिविर का दौरा किया और इसकी शोभा बढ़ाई। उन्होने प्रतिभागियो को प्रेरित किया और स्वयं सेवकों का मार्गदर्शन किया |
स्वयं सेवकों ने राहुल कॉलोनी का दौरा किया और वहां स्वच्छता और मासिक धर्म के बारे में जागरुकता प्रदान की | शिविर का मुख्य आकर्षण दैनिक कंप्यूटर व्याख्यान था। खेल भावना को बढ़ावा देने के लिए नई उड़ान फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित व्हीलचेयर क्रिकेट मैच में स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया |
व्हीलचेयर क्रिकेट मैच देखने से सभी को प्रेरणा मिली कि जीवन में कुछ भी मुश्किल नहीं है हम चाहे तो असम्भव को भी सम्भव कर सकते हैं| शिविर के दौरान हमने विभिन्न कार्यशालाओ के माध्यम से अपशिष्ट पदार्थो का पुन: प्रयोग करना सीखा और यहीं हमने राहुल कॉलोनी के बच्चों और बड़ो को सिखाया |
कार्यशाला के माध्यम से स्वयंसेवकों ने टाई और डाई का प्रशिक्षण लिया | शिविर मे लिए गए प्रशिक्षण को शिविर के अंतिम दिन प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया जिसे श्री आनंद मेहता (निदेशक) , डॉ मंजू दुआ (प्रधानाचार्य) तथा अन्य अध्यापको ने काफी सराहा | उन्होने स्वयंसेवकों को बधाई देते हुए समापन समारोह की अध्यक्षता की और कार्यक्रम के सफल समापन पर प्रमाणपत्रों के साथ सराहना की |
शिविर मे न केवल हमे बहुमूल्य ज्ञान प्रदान किया गया बल्कि सामाजिक ज़िम्मेदारी, स्व रोजगार और टीम वर्क की भावना सिखाई इस शिविर के दौरान हमारी समन्वयक डॉ. नीरू वर्मा और सुश्री वंदना कुमारी बहुत मददगार रही और हमें बहुत सी नई चीजें सीखने को मिलीं।
