
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ ओ३म शिक्षा संस्कार सी० सै० स्कूल (Affiliated to C.B.S.E. up to 10+2), पाली, फरीदाबाद के छात्रों ने ब्लॉक स्तर की अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, अंडर-17 कबड्डी प्रतियोगिता में छात्रों ने तीसरा स्थान हासिल कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
अंडर-14 योग प्रतियोगिता में विवेक ने प्रथम स्थान और अंकुश यादव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 दौड़ प्रतियोगिता में निकिता ने तीसरा स्थान, जबकि अंडर-17 दौड़ में प्रथम ने चौथा स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इस उपलब्धि पर परम पूज्य योगिराज डॉ. ओ३मप्रकाश महाराज, संस्थापक एवं अध्यक्ष, ने सभी विजेता खिलाड़ियों को लड्डू खिलाकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रबंधक समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- डॉ. मलय याज्ञिक
- स्कूल मैनेजर डॉ. राशी जी
- स्कूल प्रिंसिपल डॉ. अंजु कुमारी जी
- स्कूल शिक्षा निदेशक डॉ. सुरेश सिंह जी
- स्वामी ऋषि जी, श्री नरेंद्र सिंह जी, देवेश डी.पी., मीनू पी.टी.आई., अजय पी.टी.आई. साथ ही विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं भी इस सम्मान समारोह में उपस्थित रहे।
विद्यालय परिवार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके निरंतर विकास और सफलता की कामना की।
