
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / आर्य समाज, ओम योग संस्थान द्वारा आयोजित गायत्री महायज्ञ एवं सामवेद पारायण यज्ञ में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी छात्र-छात्राओं ने राष्ट्र की सुख समृद्धि एवं शांति के लिए सवा लाख गायत्री महायज्ञ, गायत्री मंत्र जाप, ध्यान एवम योग साधना शिविर , भजन, सत्संग के कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।
आज का कार्यक्रम सभी छात्र-छात्राओं व शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ में श्रद्धेय गुरूजी योगीराज डॅा ओ३मप्रकाश महाराज जी ( संस्थापक एवम अध्यक्ष) के पावन सानिध्य में सोमवार 10 नवंबर को आरंभ किया गया।
योगीराज जी ने बताया की आज सभी विद्यार्थियों ने कुशाग्र बुद्धि, अनुशासन, गुरुजनो एवं अभिभावकों के लिए सम्मान प्रकट करते हुए, तपस्या युक्त विद्यार्थी जीवन को जीने का संकल्प लेते हुए, शिक्षा ग्रहण कने हेतु हवन में आहुतियां प्रदान करके प्रार्थना की। यज्ञ के प्रसाद के साथ सभी यजमान विद्यार्थियों को श्रद्धेय योगीराज ओमप्रकाश महाराज गुरु जी ने आशीर्वाद दिया तथा सभी को यज्ञ और योग से जुड़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार यज्ञ करने से तन मन और हमारे वातावरण के विकारों को, दोष को दूर किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को गायत्री मंत्र जाप का लाभ बताते हुए गायत्री जाप करने की विधि भी बताई।
संस्थान के महामंत्री डॉ संदीप आर्य ने बताया की इस अनुष्ठान की पूर्णाहुति 16 नवम्बर 2025 को होगी और इसी दिन कार्यक्रम का भव्य समापन समारोह होगा तथा इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हरियाणा के मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी होगें । कार्यक्रम में अनेको राजनेता गण, सन्यासी, विद्वान, आदि भारी संख्या मे भक्तगण शामिल होंगे । आज कार्यक्रम में ओम शिक्षा संस्कार सीनियर सेकेंडरी स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर डॉक्टर सुरेश सिंह , प्रिंसिपल डॉ अंजू स्कूल प्रबंधक डॉ ऋषि याग्निक के साथ सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी हवन में आहुतियां प्रदान की।
