
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
बी डी एम कप 7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-19 क्रिकेट टूर्नामेंट 2024 रविंदर फागना क्रिकेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच ए एच ए क्रिकेट अकादमी और क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे ए एच ए क्रिकेट अकादमी ने क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।
क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 229 रन का लक्ष्य दिया । क्रिकगियर्स क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए संस्कार भाटी ने 57 गेंदों पर 10 चौको और 2 छक्को की मदद से 80 रन अवनीश यादव ने 34 गेंदों पर 5 चौको की मदद से 37 रन बनाए। ए एच ए क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए यश ने 6 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट देवांश, निखिल चंद और अब्दुल वाहिद ने 2/2 विकेट हासिल किए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए ए एच ए क्रिकेट अकादमी ने 24.4 ओवर में बिना विकेट गिराए 230 रन बनाकर जीत हासिल की।
ए एच ए क्रिकेट अकादमी की ओर से रोहन ने 75 गेंदों पर 16 चौको और 5 छक्कों की मदद से 102 रन, शिवांश गोसाई ने 73 गेंदों पर 14 चौको और 5 छक्को की मदद से 106 रन बनाए।
इस मैच का मैन ऑफ द मैच रोहन और फाइटर ऑफ द मैच संस्कार भाटी को घोषित किया गया।
