
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / एनआईटी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने आज अपने परिवार सहित एन.एच-3 के मतदान केन्द्र पर अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद जैसे ही वह मतदान केन्द्र से बाहर आए तो मतदाताओं और भाजपा कार्यकताओं ने उन्हें विजयी भव का आर्शीवाद दिया।
इस अवसर पर सतीश फागना ने कहा कि में एनआईटी विधानसभा क्षेत्र के जागरूक मतदाताओं को कोटि कोटि प्रणाम करता हुं जिन्होनें पिछले 24 दिनों में इतना प्रेम मुझपर बरसाया है जिसका कर्ज में कभी नहीं उतार सकता। उन्होनें कहा कि भाजपा कार्यकताओं की भी जितनी तारीफ की जाए वो कम है जो बिना रूके बिना थके अपने काम में लगे रहे, जिनका लक्ष्य सिर्फ कमल के फूल को एनआईटी में खिलाना था।
सतीश फागना ने कहा कि प्रचार के दौरान लोगों का कमल के फूल के लिए प्रति उत्साह देखने लायक था जो सिर्फ 5 अक्टूबर का इंतजार कर रहे थे ताकि वह भाजपा के चुनाव चिन्ह्र कमल का बटन दबाकर राष्ट्रहित में अपनी भी आहूति डालकर देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और कार्यकारी मुख्यमंत्री नायब सैनी के हाथों को मजबूत कर सकें। उन्होनें कहा कि हरियाणा में किए गए विकास को लेकर जनता वोट करेगी और हरियाणा में तीसरी बार भाजपा सरकार बनेगी।




