
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
नॉएडा सेक्टर 132 स्थित एडोबी कंपनी ने विभिन्न एन जी ओ के लिए एक सी एस आर कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमे 29 एन जी ओ ने भाग लिया. शिरडी साईं बाबा स्कूल के छात्रों ने होम ऑफ़ होप के बैनर तले प्रतियोगिताओं मे भाग लिया| कार्यक्रम मे भिन्न भिन्न स्पोर्ट्स प्रतियोगिताओ मे शिरडी साईं बाबा स्कूल ने 8 प्रतियोगिताओं मे पदक अपने नाम किये|
साथ ही सबसे ज्यादा पदक जितने के कारण शिरडी साईं बाबा स्कूल के बच्चो ने प्रथम ट्राफी भी जीती. प्रतियोगिता मे खोखो मे प्रथम, कैरम मे प्रथम व द्वितीय, शतरंज मे प्रथम व द्वितीय, जेंगा मे प्रथम, क्रिकेट मे तृतीय और लूडो मे प्रथम पुरुस्कार जीते| साईं धाम के संस्थापक अध्यक्ष डॉ मोतीलाल गुप्ता ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनायें देते हुए होम ऑफ़ होप को भी धन्यवाद दिया|
