
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविन्द्र फागना अंडर 15 क्रिकेट टूर्नामेंट 2022 का मैच रविन्द्र फागना क्रिकेट अकादमी के ग्राउंड पर खेला गया और यह लीग मैच एक्सिस क्रिकेट अकादमी और जे बी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। इस मैच मे एक्सिस क्रिकेट अकादमी ने जे बी स्पोर्ट्स को 6 विकेट से शिकस्त दी।
यह मैच 35 ओवर का था और जे बी स्पोर्ट्स ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। जे बी स्पोर्ट्स ने पहले बैटिंग करते हुए 35 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 174 रन का लक्ष्य दिया । जे बी स्पोर्ट्स की ओर से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यांश ने 94 गेंदों पर 14 चौकों और 1 छक्के की मदद से सर्वाधिक 109 रन बनाए इसके इलावा वियोम ने 46 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 38 रन बनाए। एक्सिस क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए कुशल ने 4 ओवर में 1 मैडेन 19 रन देकर 2 , देव और साहिल ने 1/1 विकेट हासिल किये।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए एक्सिस क्रिकेट अकैडमी ने 29.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाकर जीत हासिल की। एक्सिस क्रिकेट अकैडमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आशीष सिंह ने 81 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 91 रन , शाइन ने 44 गेंदों पर 3 चौकों की मदद से 30 रन बनाए।
जे बी स्पोर्ट्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए भावेश यादव ने 4 ओवर 14 रन देकर 3 विकेट, और नमन ने 1विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच आशीष सिंह को घोषित किया गया।







