
फरीदाबाद , जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ ने उन्नत भारत अभियान एवं युवा रेडक्रॉस (YRC) के बैनर तले 24 सितम्बर 2025 को राजकीय उच्च विद्यालय, गाँव सोतई में अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया। यह कार्यक्रम माननीय चेयरमैन देवेंद्र कुमार गुप्ता , महासचिव दिनेश कुमार गुप्ता तथा प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का समन्वयन पूजा, सहायक प्राध्यापक (वाणिज्य), अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ एवं विद्यालय के प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर बी.कॉम अंतिम वर्ष की छात्राएँ हिमांशी एवं खुशी ने स्वयंसेवक के रूप में उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंतर्गत ध्यान (ॐ उच्चारण), योगाभ्यास एवं शांति शपथ जैसी सार्थक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें स्वयंसेवकों एवं विद्यार्थियों ने मिलकर शांति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया। इन गतिविधियों के माध्यम से सद्भावना, अहिंसा और एकता के आदर्शों पर विशेष बल दिया गया।
यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायी सिद्ध हुआ तथा उन्हें अपने जीवन में शांति, करुणा एवं विश्व बंधुत्व को अपनाने हेतु प्रोत्साहित किया।
