
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
7th ऑल इंडिया रविंदर फागना U-17 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023-24 रविंदर फागना क्रिक्रेट भूमि ग्राउंड फरीदाबाद पर खेला गया यह मैच आर एस क्रिकेट अकादमी और हरियाणा क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे आर एस क्रिक्रेट अकादमी ने हरियाणा क्रिकेट अकादमी को 37 रन से हराया , यह मैच 40 ओवर का था और आर एस क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया।आर एस क्रिकेट अकादमी ने पहले बैटिंग करते हुए 39.5 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 250 रन का लक्ष्य दिया ।
आर एस क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अनीश ने 62 गेंदों पर 8 चौको और 6 छक्कों की मदद से 100 रन, रमन बैसोया ने 58 गेंदों पर 4 चौको की मदद से 27 रन बनाए। हरियाणा क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए लव ने 5.5 ओवर में 37 रन देकर 3 विकेट सम्मी और इशु धनकर ने 2/2 विकेट लक्की मेहरा, आयुष लेखरा और भिवानशु ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा क्रिक्रेट अकादमी ने 36.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 213 रन बनाकर हार गई। हरियाणा क्रिकेट अकादमी की ओर से सम्मी ने 71 गेंदों पर 6 चौको और एक छक्के की मदद से 48 रन बनाए।
आर एस क्रिक्रेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आर्यन त्रिपाठी ने 8 ओवर मे 45 रन देकर 3 विकेट, विराट त्यागी 8 ओवर में 37 रन देकर 2 विकेट वैष्णव शर्मा, देव यादव और रिहान ने 1/1 विकेट हासिल किया इस मैच का मैन ऑफ द मैच अनीश को घोषित किया गया।
