
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
लाइव स्पोर्ट्स यूथ लीग अंडर 14 क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 गुरुग्राम का मैच लाइवस्पोर्ट्स एरेना के ग्राउंड गुरुग्राम पर खेला गया और लीग मैच मैं रविंदर फागना क्रिकेट अकैडमी और आदित्य क्रिकेट अकादमी के बीच खेला गया। इस मैच मे रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने आदित्य क्रिकेट अकादमी को 139 रन से शिकस्त दी।
यह मैच 40 ओवर का था और रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी ने पहले टॉस जीतकर बैटिंग करने का निर्णय लिया। रविंदर फागना ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 262 रन का लक्ष्य दिया । रविंदर फागना की ओर से बल्लेबाजी करते हुए अरमान यादव ने 111 गेंदों पर 17 चौकों और 4 छक्कों की मदद से सर्वाधिक रन 137 रन बनाए इसके इलावा आदित्य ठाकुर ने 35 गेंदों पर 5 चौकों की मदद से 47 रन, ध्रुव शर्मा ने 56 गेंदों पर 5 चोक्को की मदद से 40 रन बनाए। आदित्य क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए आयुष शर्मा ने 5 ओवर में 46 रन, देकर 2 विकेट, रौनक ने 8 ओवर में 2 मैडेन 38 रन, देकर 2 विकेट, सुव्रत जैन 1 विकेट हासिल किया।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आदित्य क्रिकेट अकादमी ने 40 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाकर ढेर हो गई। आदित्य क्रिकेट अकादमी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए आर्य वीर ने 111 गेंदों पर 10 चौको की मदद से 70 रन बनाए। रविंदर फागना क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी करते हुए गौरांश रात्रा ने 8 ओवर में 2 मैडेन,18 रन देकर 3 विकेट आदित्य ठाकुर व जतिन अग्रवाल ने 1/1 विकेट हासिल किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अरमान यादव को घोषित किया गया।
