
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल महाविद्यालय के सड़क सुरक्षा क्लब ने आज 27 अगस्त 2024 को सड़क सुरक्षा जागरूक कार्यक्रम के तहत अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी एवं महाविद्यालय की गवर्निंग बॉडी के महासचिव श्री दिनेश कुमार गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन में एक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को निकालने का उद्देश्य स्वयंसेवकों के माध्यम से जनमानस को ट्रैफिक नियमों का पालन करने और सड़क पर सुरक्षित चलने के लिए प्रेरित करना था ।
कॉलेज कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है, उन्हें राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहना चाहिए तथा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने इस अवसर पर विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति शपथ भी दिलवाई। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अमूल्य जीवन को अत्यधिक गति में वाहन चलाकर नशे और दुर्घटनाओं में समय न गवाने की शपथ दिलवाई और सामाजिक कार्य में योगदान देने के लिए प्रेरित किया । इस रैली में लगभग 70 स्वयंसेवक- सेविकाओं ने भाग लिया। “सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा” जैसे नारों के साथ यह रैली बल्लभगढ़ में सेक्टर – 2 में निकाली गई ।
महाविद्यालय में समय-समय पर सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों से विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए विभिन्न गतिविधियों जैसे पोस्टर, स्लोगन – लेखन, कविता- पाठ और प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी करवाया जाता है ताकि विद्यार्थियों में निजी वाहन चलाते समय और सड़क पर चलते हुए स्वयं की सुरक्षा के साथ-साथ सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न किया जा सके । सड़क दुर्घटना में कमी लाने के लिए युवा शक्ति अति महत्वपूर्ण माध्यम है ।
इस रैली का आयोजन एनएसएस प्रभारी एवं सड़क सुरक्षा क्लब की संयोजिका डॉ. सुप्रिया ढांडा के कुशल संचालन में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेखा सेन, श्रीमती नेहा गोयल, डॉo रेणु बाला तथा श्री लवकेश उपस्थित रहे । यह एक सफल कार्यक्रम रहा ।







