
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में विज्ञान पोस्ट ग्रेजुएशन के विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय की ओर से विद्यार्थियों को शोध के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का मूल उद्देश्य पोस्ट ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के छात्र तथा छात्राओं को शोध के क्षेत्र में हो रही नवीनतम तकनीकों के बारे में समझाना तथा इस क्षेत्र में उनके रुझान को समावेशित करना था।
एक अच्छे तथा विश्व स्तरीय उच्च गुणवत्ता के जनरल में रिसर्च आर्टिकल को प्रकाशित करने के बिंदुओं पर भी ध्यान दिया गया। सर्वप्रथम, कार्यक्रम संयोजक डॉ प्रियंका सहरावत ने रसायन शास्त्र विभाग तथा भौतिक विज्ञान विभाग के छात्र तथा छात्राओं को दिन प्रतिदिन शोध के क्षेत्र में हो रही नई-नई स्थापनाओं के विषय में बताया। उसके बाद कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ देवेंद्र ने विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय शोध पत्र प्रकाशित करने के तकनीकी बिंदुओं से अवगत कराया।
श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता जी, प्रधान अग्रवाल महाविद्यालय के मार्गदर्शन तथा महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ संजीव गुप्ता के दिशा निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम विद्यार्थियों ने भाग लेकर एक नहीं आयाम का अनुभव किया। शोध के क्षेत्र में बढ़ रही संभावनाओं के तहत इस क्षेत्र को अपने करियर के रूप में चुनने के लिए विद्यार्थियों ने इस पर परस्पर संवाद किया।
