
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
समारोह का मुख्य उद्देश्य महाविद्यालय में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाली गतिविधियों, प्रतियोगिताओं विभिन्न योजनाओं से नए
विद्यार्थियों को अवगत कराना होता है। महाविद्यालय में प्रवेश लेने वाले स्नातक तथा परास्नातक कोर्सेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए प्रतिवर्ष यह समारोह आयोजित किया जाता है।
2 सितंबर को यह समारोह वाणिज्य तथा बैचलर आफ वोकेशनल रिटेल प्रबंधन के विद्यार्थियों के लिए आयोजित किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पण तथा दीप प्रज्वलन के द्वारा प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर कृष्णकांत गुप्ता प्राचार्य अग्रवाल महाविद्यालय रहे तथा श्री एमपी सिंह, आजीवन सदस्य रेड क्रॉस सोसाइटी, मास्टर ट्रेनर तथा लेक्चर नर्सिंग एड, विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। प्राचार्य डॉक्टर कृष्णकांत गुप्ता ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को जीवन में सतत प्रयास करते हुए अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का संदेश दिया उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को जुझारू होना चाहिए और निरंतर अपने लक्ष्य के प्रति प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों के सफल भविष्य की कामना करते हुए ‘स्वाध्याय’ का मूल मंत्र दिया।
विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए वाणिज्य विभाग की विभाग अध्यक्षा डा० शोभना गोयल ने कहा कि महाविद्यालय उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता है तथा उन्हें सभी संकाय सदस्यों से परिचित कराया और कहा कि व्यापार और रोजगार के क्षेत्र में वाणिज्य के विद्यार्थियों के लिए अनंत अवसर हैं और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के बढ़ने से रिटेल और वाणिज्य के क्षेत्र में कैरियर बनाना सुगम तथा सरल हो गया है।
विशिष्ट अतिथि श्री एमपी सिंह ने विद्यार्थियों को उत्प्रेरक भाषण से अभिप्रेरित किया और जीवन में नैतिक मूल्य तथा समाज सेवा के महत्व को समझाया तथा विद्यार्थियों को आशीर्वचन दिया।
तत्पश्चात श्रीमती कमल टंडन विभाग अध्यक्षा, अंग्रेजी विभाग ने विद्यार्थियों को उनके अधिकारों से परिचित कराते हुए आंतरिक समस्या निवारण समिति, महाविद्यालय की पत्रिका ‘स्त्रोत‘, महिला प्रकोष्ठ तथा स्वच्छता सेनानी टीम के विषय में बताया।
डॉ पूनम रौतेला ने बी वॉक रिटेल मेनेजमेंट के विद्यार्थिओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा रिटेल लैब के बारे में बताया। महाविद्यालय के पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ रामचंद्र ने पुस्तकालय में उपलब्ध ऑनलाइन सुविधाओं, पुस्तकों तथा जर्नल्स के विषय में बताया। डॉ के.एल. कौशिक विभाग अध्यक्ष, गणित विभाग, ने विद्यालय की सांस्कृतिक गतिविधियों से अवगत कराया तथा विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं, आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया तथा अनुशासन के विषय में विस्तार से बताया। तत्पश्चात श्री मनमोहन सिंगला, उप अधीक्षक ने फीस संबंधित तथा एडमिन ऑफिस के विषय में जानकारी दी। डॉ नरेश कामरा, एसोसिएट प्रोफेसर, गणित ने विद्यार्थियों को विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के बारे में बताया। डॉ जगवीर सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर, फिजिकल एजुकेशन ने खेलकूद संबंधी सुविधाओं की जानकारी दी। डॉ पूजा सैनी, असिस्टेंट प्रोफेसर संस्कृत ने ‘नेशनल कैडेट कोर‘ जानकारी दी। डॉ जयपाल सिंह, विभाग अध्यक्ष, इतिहास विभाग ने यूथ रेड क्रॉस, रेड रिबन क्लब तथा सेंट जॉन एंबुलेंस ब्रिगेड के बारे में चर्चा की।
डॉ मनोज शुक्ल, एसोसिएट प्रोफेसर, अर्थशास्त्र ने ‘सतत विकास लक्ष्य क्लब‘ के बारे में जानकारी सांझा की। इस समारोह में बीकॉम प्रथम वर्ष तथा बी वॉक रिटेल मैनेजमेंट प्रथम वर्ष के सभी विद्यार्थी तथा डॉ रेखा सैन, डॉ डिंपल, श्री लवकेश, श्री पंकज और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम को लेकर विद्यार्थियों में बहुत उत्साह था। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को हल्का जलपान वितरित किया गया तथा कॉलेज की पत्रिका ‘स्रोत’ तथा स्टेशनरी किट बांटी गई। कार्यक्रम का मंच संचालन वाणिज्य विभाग की सहायक प्रोफेसर श्रीमती पूजा ने किया।
