
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय के सतत विकास लक्ष्य (SDG) क्लब के द्वारा एक धीमी साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के बास्केटबॉल प्रांगण में किया गया। महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. कृष्णकांत के नेतृत्व में तथा एस डी जी क्लब के संयोजक डॉ. मनोज शुक्ला की अगुवाई में इस आयोजन को दिशा दी गई। आयोजन समिति के समन्वयक डॉ. देवेंद्र तथा श्री सुभाष ने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। आज संपन्न
हुई इस प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के बास्केटबॉल कोर्ट में किया गया। 20 मीटर की तय दूरी को सर्वाधिक समय में तय कर बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा कृतिका की टीम डेल्टा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसी श्रेणी में बीकॉम प्रथम वर्ष के छात्र सौरभ की टीम ओमेगा ने द्वितीय तथा विकास की टीम अल्फा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में कुल 9 टीमों के 54 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय द्वारा पर्यावरण जागरूकता के लिए चलाए रहे चलाए जा रहे अभियानों के अंतर्गत विद्यार्थियों तथा विद्यार्थियों के माध्यम से समाज को जागरूक करना है ताकि पर्यावरण हितैषी भावना को ध्यान में रखकर हम सभी अधिक से अधिक साइकिल का उपयोग करें, ताकि पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से राहत मिल सके।
इस तरह के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों का बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना उनकी पर्यावरण के प्रति जागरूकता को प्रदर्शित करता है। इस कार्यक्रम में डॉ. गीता गुप्ता तथा डॉ. नेहा गोयल भी उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतियोगिता में भाग ले रहे विद्यार्थियों को पर्यावरण समरसता के लिए प्रेरित किया।
