
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ में महाविद्यालय की रेड रिबन इकाइयों के द्वारा गत 12 अगस्त 2023 से 20 अगस्त तक एड्स जागरूकता पखवाड़ा मनाया जा रहा है l जिसमें 14 अगस्त को महाविद्यालय के दोनों संभागों में एड्स हेल्पलाइन नंबर डिस्प्ले किया गयाl गत 17 अगस्त को छात्रों को एड्स विषय पर डॉक्यूमेंट्री मूवी दिखाई गई l आज दिनांक 18 अगस्त को नशामुक्ति व एड्स जैसे महत्वपूर्ण विषय पर पोस्टर मेकिंग, नारा लेखन प्रीतियोगिता का
आयोजन हुआ जिसमें लगभग 25 प्रविष्ठियां आईं l नारा लेखन प्रतियोगिता में बीए इको ऑनर्स द्वितीय वर्ष की वृंदा ने प्रथम ,नेहा ने द्वितीय, बीए इको ऑनर्स प्रथम वर्ष की ललिता ने तृतीय, व इको ऑनर्स तृतीय वर्ष की सरोज ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया l
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में बीए तृतीय वर्ष की राखी ने प्रथम, बीए तृतीय वर्ष की ही ज्योति की ने द्वितीय
, बीए इको ऑनर्स तृतीय वर्ष की तनु कुमारी ने तृतीय स्थान व बीए इको ऑनर्स द्वितीय वर्ष की सोनी ने भी तृतीय स्थान प्राप्त किया l इस पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता वार्ता का भी आयोजन किया गया जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की बल्लबगढ़ शाखा से आए एड्स के काउंसलर पंकज नागर जी ने सभी की इस लाईलाज बीमारी के कारणों, लक्षणों व बचाव व इस बीमारी से जुड़ी भ्रांतियों से सभी को अवगत कराया व कहा कि जानकारी ही इसका बचाव है, उन्होंने सिविल हस्पतालों में एड्स के टेस्ट ,इलाज के ए आर टी केंद्रों की जानकारी सभी को दी l इन सभी गतिविधियों में महाविद्यालय के लगभग 100 स्वयंसेवकों ने भाग लिया l
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत जी ने अपने संबोधन में स्वयंसेवकों से कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों के आयोजन का लक्ष्य ऐसी जानलेवा बीमारियों के प्रति स्वयंसेवकों को जागरूक करना है क्योंकि जागरूक युवा ही इस तरह की जानलेवा बीमारियों के प्रति समाज को जागरुक कर समाज को बचा सकता है l इस अवसर पर महाविद्यालय रेड रिबन क्लब की समग्र संयोजक डॉ. गीता गुप्ता ने पंकज नागर जी का धन्यवाद किया व सभी को एड्स के लिए हेल्प लाइन नंबर 1097 से सभी को अवगत कराया l अंत में सभी स्वयंसेवकों ने रैली के माध्यम से भी समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य किया l इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रवक्तागण जैसे श्रीमति कमल टंडन, रेड रिबन क्लब की कोर्डिनेटर डॉ० रेखा सैन, डॉ० त्रिमेश कालरा, लवकेश और डॉ. शिल्पा गोयल, डॉ. उषा चौधरी भी मौजूद रहे l
