
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय में चल रहे प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY 4.0) के तहत सीनियर ब्यूटी थैरेपिस्ट कोर्स के अंतर्गत विद्यार्थियों को लाभ देने के लिए किया गया। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रियव्रत मिश्रा (एरिया सेल्स एंड नॉर्थ हेड एप्टेक) और स्तुति (सेंटर मैनेजर) उपस्थित रहे। छात्राओं को स्वाबलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने पर्सनलिटी और कॉन्फिडेंस को बढ़ाने के लिए छात्राओं को टिप्स दी और छात्राओं को ऑफिस मेकअप सिखाया। मुख्य वक्ता स्तुति ने छात्राओं को ऑफिस मेकअप को करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और किस तरीके से इस ऑफिस मेकअप को और अच्छा बनाया जा सकता है उसके बारे में बताया। उन्होंने छात्राओं को अपनी सुंदरता को बरकरार रखने के लिए घरेलू उपाय भी सुझाए। उन्होंने कहा कि सुंदर दिखने पर आपका कॉन्फिडेंस बढ़ जाता है और आप किसी भी कार्य को बखूबी कर पाते हो। छात्राओं ने मुख्य वक्ता से अनेकों प्रश्न पूछ अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया और इस कार्यशाला का भरपूर लाभ उठाया।
इस कार्यशाला का आयोजन डॉ. के.एल. कौशिक (नोडल ऑफिसर) एवं डॉ. डिंपल (कोऑर्डिनेटर) द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में 56 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की सफलता के लिए प्राचार्य ने सभी लोगों को बधाई दी।
