
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ की सेंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड ईकाई द्वारा फर्स्ट एड पर आधारित एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का आयोजन महविद्यालय प्राचार्य डॉ.कृष्णकांत गुप्ता जी के कुशल निर्देशन में किया गया . कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य व्यक्ता लक्षित वैलनेस सैंटर के संस्थापक श्री अरूण शर्मा, उनके सहयोगी श्री प्रशांत तथाअग्रवाल महाविद्यालय के यूथ रेड क्रॉस के कोऑर्डिनेटर डा. जयपाल सिंह द्वारा हुआ। इस कार्यक्रम में डा. देवेंद्र, सुभाष, प्रिया और पूजा भी मौजूद रहे। सर्वप्रथम, डा. जयपाल सिंह ने अतिथियों का सत्कार किया और उन्हें सैंट जॉन एम्बुलेंस बिग्रेड की स्थापना तथा इसके उद्देश्यों से अवगत कराया। तदोपरांत, मुख्य अतिथि एवम् व्यक्ता श्री अरूण शर्मा ने अपना अभिवादन दिया। उन्होंने छात्रों से दिन-प्रतिदिन के जीवन में प्राथमिक चिकित्सा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे कैसे जिम्मेदार नागरिक बन सकते हैं। उन्होंने छात्रों को प्राथमिक चिकित्सा में प्रयोग होने वाली विभिन्न तकनीकों के बारे में बताया और प्रतिकूल परिस्थितियों में उनका बुद्धिमानी से उपयोग करने का तरीका बताया। इस व्याख्यान में लगभग 210 छात्र शामिल हुए और सभी विद्यार्थियों ने जरूरतमंद लोगों की मदद करने की शपथ भी ली। अंत में, डॉ.देवेंद्र ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। प्राथमिक चिकित्सा पर आधारित इस प्रकार के कार्यक्रम विधार्थी जीवन में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
किसी प्रकार की समस्या एवं सुझाव के लिए सम्पर्क करे
श्रेयस पांचाल :- 9654189636
jantantratoday2022@gmail.com







