
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के विद्यार्थियों ने प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता के दिशा निर्देशन में रोज़गार विभाग
हरियाणा व मंडल रोज़गार कार्यालय फरीदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रोज़गार मेले में भाग लिया। यह मेला एचएसवीपी कन्वेंशन हॉल सेक्टर 12 फरीदाबाद में आयोजित किया गया। महाविद्यालय के कैरियर काउंसलिंग, ट्रेनिंग व प्लेसेंट सेल के निदेशक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि आर्ट्स, साइंस, कॉमर्स व वोकेशनल संकायों से 43 विद्यार्थियों ने रोज़गार मेले में भाग लिया। मेले में उपस्थित विभिन्न कंपनियों में विद्यार्थियों ने साक्षात्कार दिया। विद्यार्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर जॉब ऑफर की गई। अवसर पर विद्यार्थियों के समूह के साथ सुभाष कैलोरिया, मिस निशा व मिस्टर विशेष मौजूद रहे।
