
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ और आईपीसीए ग्रुप ने अग्रवाल महाविद्यालय के छात्रों को कौशल विकास और परिणाम आधार प्रशिक्षण के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। हस्ताक्षरकर्ताओं में प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी और श्री मनोज सिंह, निदेशक आईपीसीए ग्रुप सीओ-सीएक्स इंडिया थे। डॉ. संजीव गुप्ता, निदेशक, करियर, परामर्श, प्रशिक्षण और प्लेसमेंट सेल और डॉ. मनोज शुक्ला, समन्वयक आईक्यूएसी समारोह के साक्षी थे। डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने साझा किया कि एमओयू का उद्देश्य छात्रों को सॉफ्ट स्किल्स और डिजिटल स्किल्स से लैस करना है ताकि ग्रेजुएशन के बाद ही उन्हें रोजगार मिल सके। श्री मनोज सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य जोर साल भर प्रशिक्षण सत्र के माध्यम से छात्रों को सक्षम और आत्मविश्वासी बनाना है। रोज़गार मेलों के लावा, एक विशेष प्लेसमेंट ड्राइव द्विवार्षिक किया जाएगा। डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता ने आगे साझा किया कि हमारे उत्तीर्ण छात्रों को भी इस अवसर का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित किया जाएगा और उन्होंने कामना की कि यह प्रयास अत्यधिक फायदेमंद होगा।
