
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के वाणिज्य विभाग द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का विषय था- “उपभोक्ता अधिकार और जिम्मेदारियां“। यह कार्यक्रम महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण
कांत गुप्ता जी के निर्देशन व मार्गदर्शन में किया गया। महाविद्यालय प्राचार्य इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने के लिए हमेशा प्रेरित करते हैं।
इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. शोभना गोयल, डॉ. डिंपल व श्रीमती पूजा ने मुख्य वक्ता श्री प्रदीप बंसल जी को पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया। सीए प्रदीप बंसल ने उपभोक्ता अधिकार और जिम्मेदारियां विषय पर अपने विचार छात्रों के साथ सांझा किए। मुख्य वक्ता ने बताया कि सुरक्षा के अधिकार के अंतर्गत वस्तु की मैन्युफैक्चरिंग के बारे में जानने का हमें पूरा अधिकार है कि वस्तु सही प्रकार से मैन्युफैक्चरर की गई है कि नहीं, वस्तु को बनाने में सही चीजों का प्रयोग किया गया है या नहीं, आपको इसकी गारंटी और गुणवत्ता चिन्ह और प्रमाण पत्र सहित उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में पूछने का अधिकार है।
मुख्य वक्ता ने राइट टू एजुकेशन के साथ-साथ राइट टू सर्विस एक्ट, एमआरपी, एक्सपायरी डेट, फूड सेफ्टी ऑफिसर की महत्ता के बारे में भी बताया। उन्होंने उत्पाद की मात्रा, शक्ति, शुद्धता, मानक और माल की कीमत के अलावा उत्पादों की गुणवत्ता के बारे में भी अपने विचार साझा किए। कार्यशाला का आयोजन डॉ. डिंपल एवं सुश्री पूजा के अथक प्रयासों से संपन्न हुआ।
कार्यशाला में वाणिज्य विभाग के शिक्षक सुश्री प्रीति अग्रवाल, श्री पंकज और सुश्री प्रियंका भी उपस्थित रहे। कार्यशाला में मंच संचालन डॉ. डिंपल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती पूजा द्वारा किया गया। इस कार्यशाला में वाणिज्य विभाग के 77 बच्चों ने भाग लिया। प्राचार्य जी ने सभी सदस्यगण को कार्यक्रम की सफलता के लिए बधाई दी।
