
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लभगढ़ के निशानेबाज शुभम् बीसला ने भारत का नेतृत्व करते हुए सुहल जर्मनी में आयोजित आई एस एस एफ जूनियर वर्ल्ड कप प्रतियोगिता मे 10 मीटर एयर पिस्टल टीम प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक व इसी प्रतियोगिता के मिस्ड डबल में कांस्य पदक पर कब्जा किया l
इस प्रतियोगिता का आयोजन 1 जून से 9 जून 2023 सुहल जर्मनी में होगा इसमे लगभग 14 देशों की टीमें भाग ले रही है l अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान श्री देवेंद्र गुप्ता जी और महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्णकांत गुप्ता जी ने विजेता छात्र शुभम् बीसला को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी व कहा की शुभम् आने वाले खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगे l प्राचार्य जी ने इस अविस्मरणीय जीत के लिए निरंतर मेहनत व लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए दृढ़ निश्चय को सफलता का मूल मंत्र बताया, और कहा शुभम् की इस उपलब्धि के लिए उनके कोच राकेश और दीपक को भी इसका श्रेय जाता है।
साथ ही प्राचार्य जी ने महाविद्यालय के खेल कूद के संयोजक डॉ० के.एल. कौशिक, शारिरिक शिक्षक डॉ. जगवीर सिंह व श्री मोहित हुड्डा जी को भी बधाई दी l
