
सोजन्य से अग्रवाल कॉलेज
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविद्यालय बल्लबगढ़ में महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. कृष्ण कांत गुप्ता जी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में गणित विभाग के तत्वाधान में एंटरप्रेन्योरशिप विषय पर ऑनलाइन कार्यशाला का आयोजन किया गया l यह कार्यशाला स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई l
इस कार्यशाला में मुख्य वक्ता की भूमिका श्री अरविंद कुमार जी (सी.ई.ओ., आर.आर टेक सॉल्यूशंस) ने निभाई l कार्यक्रम संयोजक एवं गणित विभागाध्यक्ष डॉ. के.एल. कौशिक जी ने बताया कि कार्यशाला को आयोजित करने के पीछे उनका उद्देश्य विद्यार्थियों को व्यापार करने से पहले पूरी जानकारी व ज्ञान प्रदान करना है l श्री अरविंद कुमार जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी व्यवसाय में सफल होने के लिए खुद पर विश्वास होना बेहद जरूरी है, उन्होंने व्यवसाय में लीडरशिप डेवलपमेंट, कस्टमर वैल्यू एवं मजबूत टीम जैसी विशेषताओं पर प्रकाश डाला l
कार्यशाला में 72 प्रतिभागियों ने हिस्सा लियाl इस कार्यशाला में आयोजन सचिव श्रीमती प्रिया अरोड़ा, डॉ. ममता ठाकुर तथा समन्वयक की भूमिका श्रीमती नेहा गोयल एवं दीपांजलि ने निभाई l महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने कार्यशाला में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया तथा जीवन मेंव्यापार के क्षेत्र में जोखिम उठाकर बिजनेस करने के गुण सीखे l इस कार्यशाला में गणित विभाग के प्रवक्तागण डॉ. नरेश कमरा, डॉ. गीता त्रिपाठी, श्रीमती रेनू बाला, पूनम गुप्ता, खुशाली त्यागी, पूजा कंचन ने अपनी सफल प्रतिभागिता दिखाई l कार्यशाला में मुख्य वक्ता ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट दिया तथा विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा l
