
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
इस बार पूरे देश ने 13वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2023 को हर्षोल्लास के साथ मनाया | इसी अवसर के उपलक्ष्य में व मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास में ज़िला निर्वाचन आयोग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । अग्रवाल महाविद्यालय की छात्रा आँचल तंवर (एम. ए हिन्दी फाइनल) को ज़िला स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ ।
महाविद्यालय प्राचार्य डा. कृष्ण कांत गुप्ता जी ने विजेता छात्रा को बधाई दी व उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । प्राचार्य जी ने सभी को इसी प्रकार प्रेरित होकर देश की सेवा व देश में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाने का संबोधन दिया । आँचल को यह पुरस्कार ज़िला उपायुक्त व ज़िला निर्वाचन अधिकारी माननीय विक्रम सिंह द्वारा मिला ।
साथ ही छात्रा को 700 रू/- की नगद राशि भी पुरस्कार के रूप में मिलीं । इस अवसर पर डा. जयपाल , श्री मनमोहन सिंगला , सुश्री उदिता कुण्डू आदि सभी शिक्षकों ने छात्रा को बधाई दी ।







