
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
एनएसएस कैंप के चौथे दिन की शुरुआत सूर्य नमस्कार और प्राणायाम से हुई। दैनिक प्रार्थना के पश्चात पहले सत्र में अंगदान महादान विषय पर जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।
दिल्ली Organ India से आए डॉक्टर सौरव शर्मा एवं मिस दिव्या ने स्वयंसेवकों को अंगदान का महत्व और इससे जुड़ी भ्रांतियों और इसकी विधि का विस्तार पूर्वक वर्णन किया। उन्होंने बताया कि किस तरह मानव शरीर के मरणोपरांत अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता हैं, यदि उन्हें समय से और सही जानकारी से सुरक्षित अस्पताल में पहुंचा दिया जाए।
दूसरे सत्र में स्वयंसेवकों ने गौशाला जाकर श्रमदान किया और गायों को चारा और गुड खिलाया। तीसरे सत्र में नशा मुक्ति अभियान के तहत पोस्ट और स्लोगन गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसके पश्चात नशा मुक्ति अभियान जागरूकता रैली भी निकाली गई। स्वयंसेवकों ने नारो और स्लोगन के माध्यम से जनमानस को नशे की लत से बचने के बारे में संदेश दिया। इसी विषय पर युवाओं ने नशे से दूर रहने की शपथ भी ली।
चौथे सत्र में मनोरंजन से भरपूर खेल क्रीड़ाओं, नृत्य और गायन का आयोजन किया गया। कैंप के चौथे दिन भी स्वयंसेवक-सेविकाओं का उत्साह प्रशंसनीय रहा। सभी कार्यक्रमों के साथ-साथ कैंपस में स्वच्छता अभियान भी चलाया जा रहा है जिसमें विद्यार्थियों को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने और कैंप को स्वच्छ रखने का संदेश भी एनएसएस स्वयंसेवकों द्वारा दिया जा रहा है।
महाविद्यालय प्रबंधन समिति और प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के संरक्षण और एनएसएस पीओ डा० शोभना गोयल, डा० सुप्रिया ढांडा और कुमारी रितिका सहरावत के दिशा निर्देशन में क्रियान्वित किया जा रहा है।







