
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज में पी.जी के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस विदाई समारोह में हिंदी,अर्थशास्त्र और अंग्रेजी विभाग के लगभग 150 विद्यार्थी शामिल हुए। जिनमें से कुछ विद्यार्थियों ने अनेक प्रस्तुतियों के साथ-साथ अपने कॉलेज जीवन के अपने अनुभवों,उपलब्धियों को साँझा करते हुए विद्यार्थियों को आगामी भविष्य के लिए
सुझाव भी दिए।
अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के प्रधान एवं अग्रवाल कॉलेज अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता,अग्रवाल कॉलेज महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश कुमार गुप्ता एवं कॉलेज प्राचार्य डॉ० संजीव गुप्ता के संरक्षण में कॉलेज में अनेक शैक्षणिक
गतिविधियों के साथ-साथ विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह जैसे कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। इसी श्रृंखला में यह विदाई समारोह आयोजित किया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर संजीव गुप्ता ने
कहा कि विद्यार्थियों को कड़ी से कड़ी मेहनत करने में विश्वास रखना चाहिए और मेहनत करने वालो का भाग्य भी साथ देता है तभी वह अपने सही मुकाम को प्राप्त कर पाते हैं।
कार्यक्रम में हिंदी विभाग से मिस फेयरवेल नैंसी को, मिस्टर फेयरवेल मोहित गर्ग और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर रुचि रहे। अर्थशास्त्र विभाग में मिस फेयरवेल गुंजन सिंह और स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर सोनिया रही। अंग्रेजी विभाग में मिस फेयरवेल में नीतू और स्टूडेंट ऑफ द ईयर नेहा रही। मनोरंजन और प्रतिभा से भरे इस विदाई समारोह में हिंदी,अंग्रेजी और अर्थशास्त्र विभागों के सभी प्रवक्ताओं के सहयोग से यह कार्यक्रम सार्थक एवं सफल रहा।
