
फरीदाबाद, जनतंत्र टुडे / अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में विवेकानंद केंद्र
कन्याकुमारी, हरियाणा प्रांत के सहयोग से उत्तिष्ठ भारत कार्यक्रम का आयोजन
किया गया। इस सुअवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री नरेंद्र जी (सेवा निवृत
प्रिंसिपल गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज, फरीदाबाद) उपस्थित थे। उन्होंने सभागार में
उपस्थित सभी युवाओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने
का संदेश दिया। यह युवा नेतृत्व विकास प्रोग्राम अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के
प्रधान एवं गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र गुप्ता एवं गर्वनिंग बॉडी के
महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता की सद् प्रेरणा से आयोजित किया गया।
अग्रवाल कॉलेज प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस
कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कुशल नेतृत्व की क्षमता को विकसित करना था।
कार्यक्रम के शुभारंभ में अग्रवाल कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता ने सभी
अतिथियों का पौधा देकर स्वागत किया और विवेकानंद केंद्र का धन्यवाद करते हुए
कहा महाविद्यालय में ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए जिससे युवाओं में आत्मबल
बना रहे और आगे बढ़ेअग्रवाल कॉलेज के सभागार में विद्यार्थियों ने भाग लेकर लाभ उठाया
।सर्वप्रथम मॉक टेस्ट के द्वारा विद्यार्थियों की क्षमता का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में पाठ्य सामग्री वितरित की गई और तत्पश्चात क्रीड़ा योग, सूर्य नमस्कार,
प्रार्थना, अभिनय गीत, एकनाथ डॉक्युमेंट्री, विचार विमर्श, सामूहिक चर्चा, गीत,
व्यक्तित्व विकास चर्चा, विवेक वाणी इत्यादि गतिविधियां इस कार्यशाला में विस्तृत
रूप से कराई गई। इन सभी गतिविधियों में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़-
चढ़कर भाग लिया। इस कार्यक्रम का दायित्व राजेंद्र जी (रेवाड़ी, विभाग संपर्क प्रमुख
), राकेश त्यागी (हरियाणा प्रांत के सह प्रांत कार्यवाहक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ),
कृष्ण सह विभाग प्रमुख, भिवानी), विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी फरीदाबाद टोली,
फरीदाबाद नगर संयोजक सुधीर कपूर, व्यवस्था प्रमुख सुरेंद्र सहगल, फरीदाबाद
नगर संगठन अरुण, युवा प्रमुख सपना, सह युवा प्रमुख मोनिका ,युवा टोली सदस्य मेघा इत्यादि का था।
राजेंद्र जी ने स्वामी विवेकानंद के जीवन से अनेक उदाहरण
देते हुए अनेक प्रेरक प्रसंग सांझा किए। “उठो, जागो और लक्ष्य को प्राप्त करो”
स्वामी विवेकानंद के इस विचार को विद्यार्थियों के समक्ष रखकर उसको अमल में
लाने के लिए कहा । साथ ही, मानव निर्माण और उससे राष्ट्र निर्माण एवं चरित्र
निर्माण पर चर्चा की । “संकोच ही मृत्यु है और विस्तार ही जीवन है” इस कथन
पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को समग्र व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया।
इस सुअवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ उषा चौधरी, डॉ रेनू महेश्वरी
उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ रेखा सेन के कुशल मार्गदर्शन में यह
कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। मंच संचालन श्रीमती माधुरी सिंगला ने बखूबी
निभाया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। डॉ
रेखा सेन के धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम का समापन हुआ ।
