फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल कॉलेज बल्लभगढ़ में नए सत्र 2024 के शुभारंभ में हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अग्रवाल कॉलेज गवर्निंग बॉडी के अध्यक्ष श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता, महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता, अन्य माननीय सदस्य, प्राचार्य डॉ संजीव कुमार गुप्ता, विंग 1 प्रभारी डॉ सचिन गर्ग, समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।

भारतीय संस्कृति एवं परंपरा के अनुसार शुद्ध मंत्रोच्चारण एवं संपूर्ण विधि विधान के साथ हवन संपन्न हुआ। तत्पश्चात अग्रवाल विद्या प्रचारिणी सभा के भूतपूर्व प्रधान स्वर्गीय लाल रतन सिंह गुप्ता की स्मृति में अग्रवाल कॉलेज में लाला रतन सिंह गुप्ता मैमोरियल पुस्तकालय भवन का उद्घाटन किया गया। साथ ही, पुस्तकालय भवन में लगाई गई पुस्तक प्रदर्शनी का भी मुख्य अतिथि श्री देवेंद्र कुमार गुप्ता एवं दिनेश गुप्ता ने अवलोकन कर भूरि भूरि प्रशंसा की।
इस पुस्तक प्रदर्शनी में हिंदी साहित्य के सुप्रसिद्ध साहित्यकारों से संबंधित पुस्तकों( संपूर्ण सूरसागर, संस्कृति के चार अध्याय -डा रामधारी सिंह दिनकर, धर्मवीर भारती ग्रंथावली, रविंद्र नाथ टैगोर और रचनावली ,वैदिक साहित्य और संस्कृति, रामायण कालीन साहित्य का महत्व इत्यादि) को
प्रदर्शित किया गया ।
पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ रामचंद्र ने बताया कि हिंदी साहित्य का इतना विशाल संग्रहण हरियाणा की गिनी चुनी लाइब्रेरी में मिलता है जिनमें से एक अग्रवाल कॉलेज की लाल रतन सिंह गुप्ता मैमोरियल पुस्तकालय में है। इसके साथ-साथ अग्रवाल कॉलेज के प्रधान श्री देवेन्द्र कुमार गुप्ता, कॉलेज के महासचिव एडवोकेट श्री दिनेश गुप्ता व कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता जी ने हरियाणा सरकार द्वारा चलाई गई स्कीम “एक पेड़ मां के नाम” के तहत पौधारोपण किया l
पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाइयों के द्वारा किया गया इसमें महाविद्यालय की एन०एस०एस की तीनों यूनिटों की प्रोग्राम ऑफिसर डॉ० शोभना गोयल, डॉ० सुप्रिया ढांडा, श्रीमती रीतिका सेहरावत व राष्ट्रीय सेवा योजना के लगभग 50 स्वयंसेवक मौजूद रहे l
इसके साथ-साथअग्रवाल कॉलेज की दोनों विंग में वृक्षारोपण पखवाड़ा मनाया जाएगा जिसमें अलग-अलग प्रकोष्ठों एवं इकाइयों(वाई आर सी, आर आर सी,स्वच्छता सेनानी, एनसीसी इत्यादि) के द्वारा पौधा रोपण किया जाएगा और विद्यार्थियों को पौधे वितरित किए जाएंगे। पौधरोपण कार्यक्रम के पीछे प्रधान जी का जो लक्ष्य है वह बिगड़ते हुए पर्यावरण के प्रति चिंता व पर्यावरण को मानव के जीने योग्य बनाने के लिए प्रयास है उन्होंने यह भी कहा कि अगर हर नागरिक अपनी-अपनी ज़िम्मेदारी समझें और सभी एक एक पौधा लगाएं व उसका ध्यान रखें तो सभी पर्यावरण संबंधी समस्याओं का निपटारा हो जाना निश्चित है l
महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता भी एक-एक पौधा लगाएंगे औ उसकी देखभाल करेंगे। इस प्रकार अग्रवाल कॉलेज कॉलेज में लगभग 400 से 500 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित हुआ है।