
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे
अग्रवाल महाविधालय बल्लबगढ़ में अग्रवाल विद्या प्रचारणी सभा के चेयरमैन श्री देवेन्द्र गुप्ता, जनरल सेक्रेटरी श्री दिनेश
गुप्ता व कार्यवाहक कॉलेज प्राचार्य डॉ. संजीव गुप्ता के दिशा–निर्देशन में यूनिवर्सिटी आउटरीच प्रोग्राम के तहत गोद लिए गांवों चंदावली में स्वच्छता अभियान चलाया।
इसके अंतर्गत कॉरिनेटर डॉ. रेखा सैन व सुभाष कैलोरिया के नेतृत्व में उन्नत भारत अभियान व स्वच्छता सेनानी टीम के 20 वालंटियर्स के साथ विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। महाविधालय की टीम ‘बाती’ ने पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से राजकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में ‘स्वच्छ ग्राम पंचायत’ से संबंधित नाट्य प्रस्तुति दी।
स्कूल की मुख्याध्यापिका मेडम वीर बाला ने नाट्य टीम की जागरूकता रूपी पहल की प्रसंशा की। वॉलंटियर्स ने स्वच्छता रैली निकाल कर गली–मुहल्ले में मौजूद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
