
फरीदाबाद,जनतंत्र टुडे/ अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ के रसायन विज्ञान विभाग ने कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में 13 सितंबर, 2024 को “विश्व ओजोन दिवस” मनाया। ओजोन परत के संरक्षण और छात्रों के बीच हमारे पर्यावरण के संरक्षण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए दो कार्यक्रम “कोलाज मेकिंग” और “डिबेट” आयोजित किए गये थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. बासुदेव गुप्ता, उपाध्यक्ष, अग्रवाल कॉलेज, बल्लभगढ़ थे।
देवी सरस्वती का आशीर्वाद लेने के लिए उनके सामने दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत की गई। “इको एंड एनर्जी कंजर्वेशन क्लब” की संयोजक डॉ. प्रियंका सहरावत ने मुख्य अतिथि डॉ. बासुदेव गुप्ता और कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता का स्वागत पौधा देकर किया। कोलाज मेकिंग को डॉ. गीता गुप्ता और डॉ. प्रवीण गुप्ता ने जज किया और डिबेट प्रतियोगिता को डॉ. अर्चना चौहान और डॉ. पूजा शर्मा ने जज किया। छात्रों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
70 प्रतिभागियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। कोलाज मेकिंग मे अभिशिखा मलिक ऍमअससीI रसायन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, विकास बी.एस.सी.-I Hons रसायन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया, निशा बी.एस.सी.-I Hons रसायन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और अविनाश बी.एस.सी.-I Hons रसायन ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। डिबेट में पहला स्थान पूजा बीए-I, दूसरा स्थान विशाखा ऍम.अस.सी.-II रसायन, तीसरा स्थान गार्गी बी.एस.सी.-I Hons रसायन और भावना शर्मा बी.एस.सी.-III Hons रसायन, सांत्वना पुरस्कार नवनीत ऍम.अस.सी.-II रसायन ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि ने छात्रों की इतनी कुशलता से खुद को प्रस्तुत करने के लिए सराहना की और उन्हें जागरूकता फैलाने और ओजोन परत की रक्षा के लिए लोगों को संवेदनशील बनाने के लिए भी प्रोत्साहित किया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने भी छात्रों को पर्यावरण रक्षक बनने के लिए प्रेरित किया।
इको एंड एनर्जी कंजर्वेशन क्लब एंड केमिकल सोसाइटी की संयोजक डॉ. प्रियंका सहरावत, जो इस कार्यक्रम की पथ प्रदर्शक भी थीं, ने छात्रों को सम्मानित किया और उन्हें इस तरह की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया। यह एक मनोरंजक कार्यक्रम था। केमिकल सोसाइटी और इको एंड एनर्जी कंजर्वेशन क्लब के बैनर तले रसायन विज्ञान विभाग के सामूहिक प्रयास के कारण यह आयोजन एक बड़ी सफलता थी।
